Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़: त्याग और बलिदान की पार्टी है कांग्रेस :नीरज त्रिपाठी

कांग्रेस का सम्पन्न हुआ ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण शिविर 

एस के शुक्ला

प्रतापगढ़। सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेत्तृत्व में एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नगर के एक मैरेज हाल में सम्पन्न हुआ।


 कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. लालजी त्रिपाठी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इरफान अली ने संयुक्त रुप से प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उद्घाटन करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया।


 इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला एवं कांग्रेस सेवादल के शहर अध्यक्ष ज्योति कुमार तिवारी उर्फ गल्ली तिवारी ने संयुक्त रुप से वंदे मातरम गीत गाकर प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत किए। प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.लाल जी त्रिपाठी एवं संचालन शहर अध्यक्ष इरफान अली ने किया।


 उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों से आये प्रशिक्षकों ने अनेक विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर,बेलखरनाथ ब्लॉक के 2 न्याय पंचायत फेनहा, आसलपुर के पदाधिकारीगण, न्याय पंचायत के पदाधिकारीगण एवं ग्राम पंचायत अध्यक्षों एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण एवं वार्ड अध्यक्षों को प्रशिक्षित किया गया।


 प्रशिक्षकों में चित्रकूट से पंकज मिश्रा, बस्ती से गिरी संत यादव, सुल्तानपुर से राजेश तिवारी, एटा से शत्रुघन सिंह एवं रोहन सिंह प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किए।इस दौरान प्रशिक्षकों को अंगवस्त्रम भेट कर सभी का सम्मान किया गया।इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी त्याग और बलिदान की पार्टी है।


 आजादी के आंदोलन से लेकर आज तक सिर्फ कांग्रेस के नेताओं ने बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में जितनी भी पार्टियां हैं किसी के नेताओं ने बलिदान नहीं दिया है बल्कि अंग्रेजों की मुखबिरी करने का काम किया है।


प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्रा, जिला कांग्रेस महासचिव डॉ प्रशांत देव शुक्ला,जिला कांग्रेस महासचिव विजय शंकर त्रिपाठी, शहर कांग्रेस प्रभारी मोहम्मद इश्तियाक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ वी.के. सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बशीर पहलवान, कांग्रेस सभासद इमरान, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरोज कश्यप,कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव प्रेम शंकर द्विवेदी, कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष राम रतन तिवारी, संतोष सिंह, प्रदेश महासचिव प्रभारी प्रतापगढ़ सदर विधानसभा आशुतोष तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर के अध्यक्ष मनीष सिंह, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष उत्सव भूषण पाल, जिला कांग्रेस सचिव एकलाख खान,जिला कांग्रेस सचिव महेंद्र सिंह, जिला कांग्रेस सचिव सुरेश मिश्रा, जिला कांग्रेस सचिव जावेद अहमद, जिला कांग्रेस सचिव यूनुस खान, फेनहा न्याय पंचायत की अध्यक्ष सोनी तिवारी ,पूरे माधव सिंह न्याय पंचायत अध्यक्ष पूर्व प्रधान लक्ष्मी कांत मिश्रा, सेतापुर न्याय पंचायत अध्यक्ष सलमान खान, करनपुर न्याय पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार रजक, रंजीतपुर चिलबिला न्याय पंचायत अध्यक्ष बबलू दुबे, राजगढ़ न्याय पंचायत अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्रा, चंद्रमा शुक्ला आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे