Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR:बच्चों ने किया दशहरे का मंचन


अखिलेश्वर तिवारी
जनपद मुख्यालय स्थित पाॅयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड काॅलेज, में ‘राम नवमी व दशहरा (विजयादशमी)‘ का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी नें भगवान श्री राम, लक्ष्मण व सीताजी के अनुपम झांकी की पूजा आरधना किया एवं आरती उतारा।


प्रबन्ध निदेशक डॉक्टर एमपी तिवारी ने बताया कि बताया कि दशहरा (विजयादशमी) हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था तथा देवी दुर्गा ने नौ रात्रि एवं दस दिन के युद्ध के उपरान्त महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी। इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। 


इसलिए इस दशमी को ‘विजयादशमी‘ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लोग शस्त्र पूजा भी करते है और नया कार्य प्रारम्भ करते है। यह पर्व हर्ष और उल्लास तथा विजय का पर्व है। 

दशहरा का पर्व दस प्रकार के पापों जैसे-काम, क्रोध, लोभ, मोहमद, मत्सर, अंहकार, आलस्य, हिंसा और चोरी के परित्याग करनें की सदप्रेरणा प्रदान करता है।



इस अवसर पर विद्यालय में ‘जूनियर वर्ग‘ के बच्चों नें क्राफ्ट के द्वारा दशानन रावण का चित्र बनाया जिसमें जरताब फजली, काव्या श्रीवास्तव, राबिन तिवारी एवं यती प्रकाश-प्रथम, श्रेया श्रीवास्तव, श्रेष्ठ श्रीवास्तव, अनमोल गुप्ता तथा अन्या श्रीवास्तव-द्धितीय, एवं आराध्या सैनी तथा आलम खान नें तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

आरूष शुक्ला (राम), काव्या श्रीवास्तव (लक्ष्मण) एवं स्वास्तिका मोदनवाल (सीता) के रूप में अभिनय किया। ‘सीनियर वर्ग‘ नें सुन्दर-सुन्दर स्लोगन चार्ट पेपर पर लिखा। 

इसी क्रम में भाषण में दिशा श्रीवास्तव, अंशिका गुप्ता, स्वारा मिश्रा, सुनैना शुक्ला, आकृति श्रीवास्तव, उत्कर्ष श्रीवास्तव, निखिल त्रिपाठी, असरफ रजा, आयुषी श्रीवास्तव, आदित्य त्रिपाठी, सांझ श्रीवास्तव एंव अनन्या श्रीवास्तव नें विजयादशमी एवं दशहरा के पर्व अपने-अपने विचार प्रस्तुत किया।

 इस अवसर पर में विद्यालय के सह निर्देशक आकाश तिवारी, एवं अध्यक्ष डा0 पी0एन0 तिवारी, कोषाध्यक्ष मीता तिवारी, उपाध्यक्ष शैलेस तिवारी, उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, शिखा पाण्डेय अध्यापकगण राघवेन्द्र त्रिपाठी (एक्टीविटी इंचार्ज), अशोक कुमार शुक्ला, ए0के0 तिवारी, टी0एन0 शुक्ल, मेराज अहमद, विश्वनाथ तिवारी, आकृष्ट शुक्ला, डी0डी0 पाण्डेय, शालिनी शुक्ला, कपिल, तौफीक अहमद, दुर्गा प्रसाद यादव, राजेश कुमार त्रिपाठी, वली आलम, रूबी त्रिपाठी, पूनम चैहान, राजमणि, लता श्रीवास्तव, किरन मिश्रा, नीलम श्रीवास्तव, नेहा श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, राजेश विश्वनाथ तिवारी, अखिलेश शुक्ला, राजीव श्रीवास्तव एवं मनोज शुक्ला आदि शामिल हुए। अन्त में प्रबन्ध निदेशक ने ‘राम नवमीं व दशहरा‘ के पर्व पर श्री राम, सीता व लक्ष्मण का अभिनय करने वाले बच्चों को उपहार देकर उनका सम्मान करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे