Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या सुरसरि मन्दिर में श्रीरामोत्सव की मची है धूम

अयोध्या (वासुदेव यादव) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी सरकार अयोध्या का खूब विकास कर रही है हम तो प्रतिदिन चाहते हैं की किसी ना किसी रूप में अयोध्या की सेवा सेवा करते रहे।



 आज देव दीपावली के अवसर पर अयोध्या के सुरसरि मंदिर आश्रम में अंतरराष्ट्रीय धार्मिक संगठन अखिल भारतीय जय गुरु संप्रदाय एवं ओंकारनाथ मिशन के संयोजन में आचार्य किंकर विठ्ठल रामानुज महाराज सानिध्य में चल रहे श्री रामोत्सव कार्यक्रम में एक बार फिर अयोध्या की सेवा का अवसर मिला।



 यह बात प्रेस से अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक पद्मश्री सम्मान से सम्मानित अनूप जलोटा अन्य कहीं। उन्होंने कहा योगी मोदी जो ठान लेते हैं वह कर देते हैं वर्तमान समय में अयोध्या आने के लिए सभी लोग लालायित है और अयोध्या आने का सौभाग्य हर किसी को प्राप्त नहीं होता है। श्री राम लला जिसको बुलाते है वही अयोध्या आ पाता है।

    


जग में सुंदर है दो नाम चाहे कृष्ण कहो चाहे राम...... ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन.... की धुन जलोटा ने जैसे छेड़ी श्री रामोत्सव उपस्थित लोग थिरकने लगे। अनूप जलोटा का कार्यक्रम देर रात्रि तक चला तब तक सुरसरि मंदिर का परिसर खचाखच भरा रहा।



 अखिल भारतीय जय गुरु संप्रदाय के महासचिव प्रिय नाथ चट्टोपाध्याय ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय जी का जन्मदिन है इस अवसर पर उनका सम्मान किया गया। उन्हीं के साथ ट्रस्ट के सदस्य और अयोध्या के राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र और अयोध्या नगर विधायक वेद गुप्ता का भी सम्मान किया गया।



 उन्होंने बताया कि लेजर शो में अयोध्या के रामानंदाचार्य जगतगुरु रामदिनेशाचार्य व दशरथ राजमहल के महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य के कृपा पात्र शिष्य कृपालु राम भूषण दास जी महाराज के साथ संतो महंतों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में मैं ऋषिकेश उपाध्याय जी उपस्थित रहे।



 उन्होंने बताया कि 19 तारीख को देव दीपावली पर मंदिर परिसर से राम धुन की शोभायात्रा निकाली जाएगी यह यात्रा मां सरयू के तट पर पहुंचेगी जहां मां का आरती किया जाएगा उसके उपरांत मंदिर परिसर में 51हजार दीप जलाए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे