Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भगवान श्रीराम के स्वागत में 56 प्रकार के व्यजनों से लगाया भोग, अतिथियों का हुवा स्वागत

वासुदेव यादव

अयोध्या।भगवान श्रीराम के लंका विजय के उपरांत माता सीता के साथ अयोध्या आगमन पर यहां के निवासियों ने दीप प्रज्वलित कर उनका स्वागत सम्मान किए थे। तभी से दीपवली उत्सव मनाने की परंपरा जीवंत हो उठी। 


इसके दूसरे दिन अयोध्या में अन्नकूट महोत्सव का भी आयोजन बड़े ही धूमधाम से होता आ रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को यहां के सभी मठ- मंदिरों में अन्नकूट का विराट आयोजन किया गया।



सिद्धपीठ कर तलिया बाबा का आश्रम मंदिर के महंत रामदास महाराज के पावन सानिध्य में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। यहां छप्पन प्रकार के व्यंजनों से युगल सरकार को भोग लगाया गया। 


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री पवन पांडेय, वरिष्ठ सपा नेता लड्डू लाल यादव, प्रधान रामचंद्र यादव, सपा नेता मंजीत यादव, रमेश यादव, बाबा आनंददास, सपा नेता पंकज पांडेय, आदि कार्यक्रम में शामिल रहे। इन सभी का महंत रामदास महाराज ने अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत सम्मान किए।

  

वहीं दूसरी ओर रामकोट स्थित सिद्ध पीठ रतन सिंहासन मंदिर के महंत अरुणदास महराज के पावन सानिध्य में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। जिसमें मंदिर से जुड़े हुए सभी भक्त व शिष्य शामिल रहे। सभी ने प्रसाद बड़े ही चाव से ग्रहण कर अपना जीवन धन्य किए।

 

 इसी क्रम में श्री राम वल्लभा कुंज मंदिर के अधिकारी राजकुमारदास जी ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव यहां पर अनादिकाल से मनाया जाता है। जिसमें 56 प्रकार के व्यंजनों से भगवान को भोग लगाया जाता और काफी संख्या में भक्तगण प्रसाद ग्रहण कर अपना जीवन कृतार्थ करते हैं। 


राजा दशरथ महल मंदिर के महन्त बिंदु गदाचार्य स्वामी देवेंद्र प्रसादाचार्य ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव भगवान के प्रति बड़ी आस्था का प्रतीक है। भक्तगण इसमें शामिल होकर अपना जीवन धन्य करते हैं। 


जानकीघाट बड़ास्थान मंदिर के महंत जनमेजयशरण महाराज ने कहा कि अन्नकूट महोत्सव में अनेकानेक व्यंजन मिष्ठान फल मेवा आदि भगवान को भोग में लगाया जाता है और यही प्रसाद भक्तों में वितरण किया जाता है। 


इस दौरान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री सुनील पाठक उमेश यादव सहित अन्य शामिल रहे।

  

झुंकीघाट मंदिर के महंत करुणानिधान शरण महाराज ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव में इस बार काफी भीड़ रही, भगवान श्री राम सीता जी को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया और भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। 


कार्यक्रम में वर्तमान सांसद लल्लू सिंह, पूर्व सपा मंत्री पवन पांडेय, वर्तमान विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, विकास शरण शामिल रहे। 

  

बताते चलें कि बधाई भवन, हनुमत निवास, श्यामा सदन, श्रीराम आश्रम, श्रीकृष्ण आश्रम, गोविंद आश्रम, पत्थर मंदिर, बड़ा भक्तमाल मंदिर, कनक भवन, मणिराम दास छावनी, बड़ी छावनी सहित अन्य मंदिरों में भी अन्नकूट महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे