Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सड़क दुर्घटना में कर्नलगंज के मो•शोएब की दर्दनाक मौत,तीन की हालत गंभीर

बी पी त्रिपाठी

गोण्डा ।कर्नलगंज तहसील मुख्यालय स्थित कस्बा कर्नलगंज निवासी मो.शोएब की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर से परिजनों में हाहाकार मच गया वहीं परिजन व सगे सम्बन्धी अवाक रह गये।                                                           


  प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा अन्तर्गत कस्बा कर्नलगंज अन्तर्गत मोहल्ला सुक्खा पुरवा निवासी मोहम्मद शोएब उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र हसीब मदनी सोमवार को गाड़ी बनवाने कैसरगंज (बहराइच) जा रहे थे इसी बीच कोनारी बंगला के पास उनकी कार में किसी वाहन ने टक्कर मार दिया और उसी दौरान एक तीसरी कार भी आकर इन्हीं की कार से टकरा गई।



 तीन वाहनों की भीषण टक्कर से हुई दुर्घटना में कर्नलगंज निवासी मोहम्मद शोएब की दर्दनाक मौत हो गयी और उनके साथ वाहन में बैठे गुड्डू समेत अन्य तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें गंभीर हालत मे बहराइच से लखनऊ रेफर कर दिया गया।



 वहीं दुर्घटना में तीनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गये। उक्त दुर्घटना की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। दुःखद घटना की सूचना पाकर इफ़्तिख़ार अहमद अंसारी समेत शोएब के कई सगे सम्बन्धी कर्नलगंज से कैसरगंज के लिये रवाना हो गये ।



 सरल मिजाज के मोहम्मद शोएब कस्बा कर्नलगंज स्थित बसस्टॉप पर चार पहिया वाहन की मरम्मत का कार्य करते थे जिनकी दुर्घटना में मौत की खबर से परिजनों में हाहाकार मचने के साथ सगे संबधी परिचित लोग अवाक रह गये।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे