Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:दिनेश दुवे को केंद्रीय भंडारण निगम में स्वतंत्र निदेशक के पद पर मनोनीत जाने पर समर्थकों में खुशी की लहर

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश दूबे को केंद्रीय भंडारण निगम में स्वतंत्र निदेशक के पद पर मनोनीत जाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।



 वहीं जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। उसी क्रम में शनिवार को करनैलगंज में लखनऊ रोड स्थित श्रद्धा ट्रांसपोर्ट पर समाजसेवी जोगिन्दर सिंह जानी के नेतृत्व में हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं ने एक संगोष्ठी का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के संघठन मंत्री धर्मेन्द्र ने तथा संचालन हिन्दू युवा वाहिनी के जिला संगठन महामंत्री धनन्जय मणि त्रिपाठी ने किया।



कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त किया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने अपना-अपना विचार भी व्यक्त किया।



 इस मौके पर हिन्दू युवा वाहिनी के जिला कोषाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, अनिल गुप्ता, आलोक मिश्रा, स्वामीनाथ शर्मा, अरुण तिवारी, सूर्य बक्श सिंह, अरुण कुमार गुप्ता, रोहित तिवारी, अखिलेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे