Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जगत भैरव आदर्श विद्यालय में जागरुकता अभियान चला कर स्कूली छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में दी जानकारी

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। महिला सशक्तिकरण के तहत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार को मिशन शक्ति टीम द्वारा करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के जगत भैरव आदर्श विद्यालय में जागरुकता अभियान चला कर स्कूली छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी गई।



 साथ ही बालिकाओं को आत्मरक्षा के टिप्स बताये गए। टीम की महिला आरक्षी ज्योति राजभर व सुमन ने कहा कि बालिकाओं को इसका सदैव अहसास होना चाहिए। कहीं आते-जाते रास्ते में अथवा कार्य स्थल या फिर घर के आसपास कहीं कोई मनचला आपको परेशान करे, तो घबराएं कदापि नहीं।



 ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए टोल फ्री नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दें। इस दौरान वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन नंबर-181, चिकित्सीय सहायता हेतु-108 पुलिस कंट्रोल नंबर-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर हेल्प लाइन- 155260 आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।



 उन्होंने कहा कि शिकायत करने वालों का नाम-पता गोपनीय रखा जाएगा। इस दौरान बालिकाओं व ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं एवं बच्चियों को मिशन शक्ति अभियान व सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून के बारे में जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम के आरक्षी अभय प्रताप सिंह ने सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए नियम-कानून के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे