Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

समाजवादी लोहिया वाहिनी के राज्य कार्यकारणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के पद पर मनोनीत हुए करनैलगंज के गणेश

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति से करनैलगंज सकरौरा निवासी गणेश पाण्डेय को समाजवादी लोहिया वाहिनी के राज्य कार्यकारणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के पद पर मनोनीत किया है।



 आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत पार्टी चुने हुए कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा रही है। उसी क्रम में विधानसभा करनैलगंज क्षेत्र के पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के बेहद करीबी कर्मठ, सक्रिय व पार्टी के प्रति वफादार पाण्डेय को जो दायित्व मिला है।



 उसका वे पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निर्वाहन करेंगे। उक्त मनोनयन समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल ने मनोनयन पत्र देकर किया किया है। 



इस खुशी के अवसर पर पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे, सूरज सिंह ,पप्पू यादव, फहीम अहमद, गिरजाशंकर सिंह, मोहम्मद अजीज, पवन ओझा, सत्य प्रकाश तिवारी, हर्ष वर्धन मिश्रा, कीर्तिवर्धन मिश्रा सहित सैकड़ों समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे