Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

किसान बिल वापसी है किसानों की सबसे बड़ी जीत: पवन पांडेय

वासुदेव यादव 

अयोध्या। सपा के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने किसान बिल वापसी पर सभी किसान संगठनों को शुभकामनाए दी है।



 समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने   किसान बिल वापसी पर सभी किसान संगठनों को बधाई देते हुए और कहा की ये किसानों की एकजुटता का नतीजा है।



 भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र का गला घोटना चाहती है। लेकिन किसानों की शहादत और संघर्ष से यह काला कृषि कानून भारतीय जनता पार्टी की सरकार को वापस लेना पड़ा।



 मै इस आंदोलन में शहीद हुए किसानों को नमन करता हूँ। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों व गरीबों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा किसानों की शहादत का बदला आने वाले 2022 के चुनाव में सभी किसान नौजवान अखिलेश यादव की सरकार को बनाकर भारतीय जनता पार्टी को का मुंहतोड़ जवाब देंगे। 



महानगर प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया इस मौके पर ,महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व महासचिव ने भी बिल वापसी पर खुशी का इज़हार किया व कहा कि किसानों की लड़ाई में समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे