Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:नाजायज संबंध का विरोध पड़ा महंगा, दबंग ने पेट्रोल डालकर किया जिंदा जलाने का प्रयास

ए. आर. उस्मानी

गोण्डा। दबंगों ने एक व्यक्ति के ऊपर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की, जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल व्यक्ति के पुत्र की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 


  मामला थाना कटरा बाजार के ग्राम पंचायत परसौना का है, जहांं नंद किशोर शुक्ल नाम के व्यक्ति को कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा बीती रात सोते समय पेट्रोल डाल कर जला दिया गया। इस घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गया।




 घायल व्यक्ति के पुत्र विजय कुमार ने थाना कटरा बाजार में तहरीर दी है जिसमें कहा है कि राजू पुत्र भगौती प्रसाद ग्राम परसौना, भगवान प्रसाद मझौवा अवस्थी पुरवा व मझिले पुत्र अमरनाथ ठाकुरराम पुरवा थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच का उसके छोटे भाई पवन कुमार की पत्नी आरती से अवैध संबंध रहा, जिसका उसके पिता विरोध करते थे। इसी बात को लेकर 24/25 नवंबर की रात करीब तीन बजे उसके पिता नंद किशोर के ऊपर पेट्रोल डालकर जला दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल गोण्डा में उपचार हो रहा है। हालत गंभीर बताई जाती है।

 



  बताते हैं कि उक्त प्रकरण में कई बार स्थानीय थाने पर शिकायती पत्र दिया गया लेकिन पुलिस द्वारा ठोस कदम नहीं उठाया गया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे