Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा:आशा कर्मियों ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

बी पी त्रिपाठी

गोंडा 15 नवंबर। पुलिस की पिटाई से शाहजहांपुर में आशा कर्मचारियों के घायल होने के विरोध में सोमवार को आशा कर्मचारी यूनियन ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रांतीय संरक्षक कामरेड दिलीप शुक्ला के नेतृत्व में धरना देकर मुख्यमंत्री को संबोधित 9 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।



 मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में मांग किया गया है कि शाहजहांपुर में पुलिस द्वारा पिटाई से घायल आशा कर्मचारियों के समुचित उपचार व्यवस्था की जाए और दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित किए जाएं। 



आशा और आशा संगिनी को न्यूनतम वेतन व स्मार्टफोन सहित क्षेत्र भ्रमण के लिए अन्य सुविधाएं दी जाएं। स्टाफ  नर्स व एएनएम की भर्ती में आशा कर्मचारियों को 50 प्रतिशत कोटा निर्धारित की  जाए। 



सीएससी केंद्रों पर प्रसव के दौरान हो रही अवैध वसूली व प्रसूता के भोजन में की जा  जा रही धांधली को तत्काल रोका जाए। धरना प्रदर्शन में ममता तिवारी, कविता सिंह, इंदू सिंह, राजकुमारी यादव व नीलम सिंह मौजूद रहीं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे