Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं विराट मानस वेदांत संत सम्मेलन का होगा आयोजन,कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं विराट मानस वेदांत संत सम्मेलन का आयोजन करनैलगंज के ग्राम पिपरी में स्थित ब्रह्मचारी बाबा स्थान पर 12 नवंबर से 20 नवंबर तक किया गया है। 


यह जानकारी यज्ञ संचालक राम सुधीर शास्त्री एवं यज्ञ अध्यक्ष गुरु प्रसाद शास्त्री द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि गोंडा लखनऊ मार्ग पर ग्राम पिपरी में ब्रह्मचारी बाबा स्थान पर यह कार्यक्रम प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित किया जाएगा। 


जिसमें कलश यात्रा एवं प्राश्चित पूजन शुक्रवार 12 नवंबर को होगा एवं शनिवार को पंचांग पूजन एवं मंडप प्रवेश तथा बेदी रचना का कार्यक्रम व अरणी मंथन एवं अग्निदेव प्रकट का कार्यक्रम इसके अलावा प्रतिदिन शाम को 7 बजे से रात 11 बजे तक प्रवचन का कार्यक्रम एवं 20 नवंबर को महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 


इस महायज्ञ में यज्ञाचार्य राकेश शास्त्री नागा जी महाराज अयोध्या, हरिशंकर व्यास अवध, अशोक व्यास नैमिषारण्य, राम लल्लन ओझा अवध प्रांत से इस यज्ञ में शामिल हो रहे हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे