Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:मुख्यमंत्री के जनपद में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत आयुक्त ने किया कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण

बीपी त्रिपाठी 

गोण्डा: आयुक्त देवीपाटन मंडल  एस.वी.एस रंगाराव व उप पुलिस महानिरीक्षक  उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने आगामी 27 नवंबर, 2021 को बलरामपुर चीनी मिल परिसर यूनिट- मैजापुर गोंडा में प्रदेश के  मुख्यमंत्री  के द्वारा एथेनॉल प्लांट के उद्घाटन के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।



 निरीक्षण के दौरान आयुक्त व पुलिस उपमहानिरीक्षक ने जिलाधिकारी  मार्कंडेय शाही, पुलिस अधीक्षक  संतोष कुमार मिश्र व अन्य संबंधित अधिकारियों तथा मिल से संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय भ्रमण कर हेलीपैड व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार विमर्श कर आवश्यक निर्देश दिये।

       


 इस अवसर पर जिलाधिकारी  मार्कंडेय शाही, पुलिस अधीक्षक  संतोष कुमार मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी  शशांक त्रिपाठी, मुख्य राजस्व अधिकारी  जयनाथ यादव, सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी गण व मिल से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे