Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रकाशोत्सव

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। श्री गुरुनानक देव जी महाराज के पावन प्रकाशोत्सव के मौके पर नगर क्षेत्र गुरुवाणी से गुंजायमान हो गया। श्री गुरुनानक देव जी का 552वां प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।



 इस अवसर पर श्री गुरुसिंह सभा के तत्वावधान में गुरुद्वारा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गुरुद्वारे में शबद-कीर्तन के अलावा नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।



 जिसमें गतका पार्टियों के कलाकारों ने हैरत अंगेज कारनामे दिखाए। सभी समुदाय के लोगों ने गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेककर अरदास की। गुरुद्वारे में सुबह से देर शाम तक अटूट लंगर का भी आयोजन किया गया।




 शुक्रवार की सुबह 9 बजे शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान सिख समाज की महिलाएं-पुरुष और युवा पानी छिडकऱ सडक़ों को साफ कर रहे थे। उसी पथ पर पंचप्यारे चल रहे थे। पीछे वाहन में फूलों से सजी पालकी में गुरुग्रंथ साहिब और गुरुनानक जी की प्रतिमा रखी थी।



 वाहे गुरु व गुरुवाणी की ध्वनि गूंज रही थी। शोभायात्रा में सिक्ख समाज के साथ नगर के समाजिक संघठनों के लोग व पुलिस प्रशासन का अमला चल रहा था। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर पुनः गुरुद्वारा पहुंची।



 गुरू सिंह सभा द्वारा क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह सहित नगर के सम्भ्रांत लोगों को सम्मानित किया गया। शोभायात्रा में श्री गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजीत सिंह, सचिव जोगिंदर सिंह जानी, डॉ. पुनीत सिंह, रमनदीप सिंह लवी, सतनाम सिंह, सतपाल सिंह, डॉ. राजेंद्र सिंह, हरमीत सिंह, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, उपेंद्र मिश्रा, कन्हैया लाल वर्मा, अरुण वैश्य, सोनू पुरुवार, मोहित पाण्डेय, आशीष गिरी, ओम प्रकाश तिवारी, अमर सिंह, गोविंद सुल्तानिया सहित तमाम श्रद्धालु शामिल रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे