Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज पुलिस का सराहनीय कार्य

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। कस्बा चौकी अंतर्गत सकरौरा पश्चिमी वार्ड के एक नाले में शुक्रवार की दोपहर अचानक एक गाय गिर गई।



 जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दिया। सूचना पर तत्काल पहुंचे पुलिस कर्मियों ने आस-पास के लोगों की सहायता से रेस्क्यू अभियान शुरू किया।



 करीब एक घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद गाय को नाले से सकुशल बाहर निकाल लिया गया। पुलिस की इस सराहनीय कार्य की लोग प्रशंसा कर रहे हैं।


 रेस्क्यू अभियान में उपनिरीक्षक परशुराम सिंह, आरक्षी विकास यादव, आरक्षी संदीप कुमार, आरक्षी निलेश सिंह आरक्षी संजय कुमार के साथ वार्ड मेंबर मोहम्मद रफी व अन्य लोग शामिल रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे