Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सकरौरा के श्रीराम लीला मंचन में जब पहुंचे परशुराम, मचा हड़कंप

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। सकरौरा की प्रसिद्ध श्रीराम लीला में गुरुवार रात्रि परशुराम लक्ष्मण संवाद की लीला का आयोजन किया गया।


 जिसे देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए। प्रभु श्रीराम चंद्र द्वारा धनुष तोड़कर सभी राजाओं का मद चूर करने और माता जानकी द्वारा वरमाला पहनाए जाने का मार्मिक प्रसंग का मंचन किया गया।


 जिसे देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गये। धनुष टूटने की आवाज सुनकर परशुराम राजा जनक के दरबार पहुंचे और क्रोधित हो गए। जिससे धरती और पाताल लोक में हड़कम्प मच गया। उसके बाद परशुराम लक्ष्मण संवाद का मंचन हुआ। यह मंचन शुक्रवार की भोर तक चलता रहा।


 धनुषयज्ञ की लीला को बड़े ही रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। जिसमें अशोक कुमार शुक्ला, शचीन्द्र नाथ मिश्रा, महेश कुमार दीक्षित, तकनू मिश्रा, पन्नलाल स्वर्णकार, भोला सोनी, नारायण प्रसाद सोनी, सन्तोष कुमार गौतम, नारायन सोनी, गोविंद कुशवाहा, गिरधारी लाल, मेकअप कर्ता रितेश सोनी, धीरज जायसवाल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे