Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

इटियाथोक:सकुशल संपन्न हुई गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन, पुलिस रही मुस्तैद

बी पी त्रिपाठी

इटियाथोक (गोंडा) 6 नवम्बर। इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत तमाम जगह दीपावली के शुभ अवसर पर रखी गई। 


गणेश लक्ष्मी की प्रतिमाओं को आज शनिवार के शाम को पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल विसर्जित किया गया है। 


बताते चलें कि थाना क्षेत्र के तिरेमनोरमा स्थित मनवर सरोवर पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया, वहीं इटियाथोक कस्बा व बाजार स्थित विशुही की नदी पुल पर क्षेत्र की तमाम प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। 


प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार दुबे के निर्देशानुसार जगह-जगह पुलिस के जवान मुस्तैद रहे और प्रतिमाओं का विसर्जन सकुशल संपन्न कराया गया। 


मौके पर पुलिस कर्मी सुरेश चंद्र मिश्रा, शंभू तिवारी, बलवंत यादव, बालेश्वर यादव सहित तमाम पुलिसकर्मी जगह-जगह मुस्तैद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे