Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

वजीरगंज थाने पर बच्चों संग धरने पर बैठी महिला, पुलिस में मची खलबली

डॉ ओपी भारती

वजीरगंज(गोंडा)।क्षेत्र के एक गांव की महिला के खाते की भूमि पर विपक्षी द्वारा दीवार खड़ी कर लेने के मामले को लेकर रविवार को दोपहर बाद महिला बच्चों के साथ थाने के बाहर धरने पर बैठ गई। बच्चों के साथ महिला के धरने पर बैठने से इलाकाई पुलिस में खलबली मच गई।

   


क्षेत्र के ग्राम भगोहर की मैना देवी पत्नी रमेश कुमार ने बताया कि गाटा संख्या 85 उसके खाते की भूमि है। 


उक्त भूमि पर विपक्षीगण राम अचल, अंबरेश, अभिनाश व टाइगर दीवाल उठा रहे हैं।जबकि उक्त खाते से संबधित बंटवारे का वाद उपजिलाधिकारी न्यायालय तरबगंज में लंबित है। 


वीडियो


जिसकी कापी व एसडीएम द्वारा पारित आदेश दिनांकित13 नवम्बर की कापी थानाध्यक्ष वजीरगंज को देने के बावजूद और अधिक तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है।अपने आदेश में एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक व थानाध्यक्ष को मामले में आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया था। 



आरोप है कि 10 नवंबर को वह दीवाल निर्माण होने की सूचना जब थानाध्यक्ष को देने गई तो उसे थाने से वापस कर दिया गया।


 इसके बाद विपक्षी उसी दिन से दीवार बनाने लगे। इस पर महिला ने एसओ व डायल-112 को सुबह फोन किया। डायल-112 पुलिस दीवाल उठ जाने के बाद दोपहर में पहुंची। 


पीड़िता ने शनिवार को मुख्यमंत्री पोर्टल पर आनलाइन शिकायत कर न्याय की मांग की है।



 इसके बाद पीड़िता अपने छोटे-छोटे चार बच्चों के साथ थाने के गेट पर भूख हड़ताल पर बैठ गई है।उसका पति मेहनत मजदूरी करता है।पुलिस वालों के मान-मनौव्वल पर उसने दीवाल गिराने तक वहां से न हटने की बात कही।



प्रभारी थानाध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि दीवाल निर्माण रोकवा दिया गया है।महिला ने धरना समाप्त कर दिया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे