वेद व्यास त्रिपाठी
प्रतापगढ़। जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश संजय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
जनपद न्यायालय परिसर में स्थित सभागार में जनपद न्यायाधीश द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया गया।
इस मौके पर जनपद न्यायाधीश संजय शंकर पांडेय ने कहा कि आज पूरे देश में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया हैं,जो एक त्यौहार के रूप में आयोजित है।
उन्होंने न्यायिक अधिकारियों को अधिक से अधिक मुकदमे आपसी सुलह- समझौते के आधार पर राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण का निर्देश देते हुए कहा जिससे अधिक से अधिक वादकारियों को लाभ प्राप्त हो सके।
कार्यक्रम का संयोजन व संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नीरज कुमार त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर सभी न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 14221 वादों का निस्तारण हुआ। जिनमें 3261 फौजदारी वाद, 5 एनआई एक्ट,57 विद्युत वाद,13 मोटर दुर्घटना वाद, 54 वैवाहिक वाद, 86 सिविल वाद,1441 बैंक श्रृण,129 बीएसएनएल वाद एवं कलेक्ट्रेट प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा 9175 वाद का निस्तारण किया गया।
फौजदारी वादों में 768900 रुपये अर्थदंड वसूल किया गया। मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति वादों में 4995000 रूपये का प्रतिकर दिलाया गया।
उत्तराधिकारी वादों में 18830770 रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया।
बैंक वादों में 77662205.73 रुपये एवं बीएसएनएल वादों में 311653 रूपये समझौता पत्र जारी हुआ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ