Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज क्षेत्र में भूमाफियाओं द्वारा जमीनों को हड़पा जा रहा है:त्रिलोकी नाथ तिवारी

रजनीश / ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। कांग्रेस पार्टी की विधानसभा क्षेत्र करनैलगंज की सांय कालीन प्रतिज्ञा चौपाल ग्राम सभा कुतुबपुर में आयोजित हुई।


इस दौरान कांग्रेस नेता त्रिलोकी नाथ तिवारी ने अपने संबोधन में कहा की इस अब इस क्षेत्र में परिवर्तन होगा। 


क्योंकि इस क्षेत्र मे भू-माफियाओं द्वारा जमीनों को हड़पा जा रहा है। अवैध खदानों की वजह से सड़कें ध्वस्त हो गयी है। पूरे क्षेत्र में पांच प्रतिशत सामंतवादी है। जो जनता का खून चूसते है। 


सरकारी बजट खाते हैं ब्लाक प्रमुख जैसे गरिमा वाले पद को पांव की जूती बना कर जनता का अपमान करते है। 95 प्रतिशत लोग बेबस है। इस बार इनको सत्ता से बाहर करके इनकी तानाशाही व जुगलबंदी जनता खत्म कर दिया जायेगा। 


क्षेत्र के दो घरानों के साठगांठ से जनता को गुमराह कर रहे है। महंगाई से जनता बेहाल है। विकास के नाम पर जनता को छला गया है। 


विधायक निधि का 12 करोड़ पैसा निकाल लिया गया है और काम सिर्फ कागज में हुआ है। इस दौरान अशोक सिंह ने कहा वोट हमारा, राज तुम्हारा, नही चलेगा, नही चलेगा। 



गुड्डू पंडित, अवधेश तिवारी दुखहरण तिवारी, चुनमुन तिवारी, बच्चा राम तिवारी, लाल चंद्र यादव, जगदम्बा प्रसाद दूबे रिंकू शुक्ला, मुकेश, सचिन श्रीवास्तव, जयदीप तिवारी जनार्दन, परमानंद, वीरेंद्र तिवारी राकेश मोहन तिवारी, सुनील सिंह, अजय तिवारी, आशीष, शैलेंद्र, संदीप, हर्ष, अवधेश दूबे, कैलाश यादव तथा सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे