Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

समाज कल्याणमंत्री रमापति शास्त्री ने सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

श्याम त्रिपाठी
नवाबगंज (गोंडा) प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री नें गन्ना समिति परिसर में स्थित सिद्धेश्वर नाथ मंदिर पर किसानों व पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जल अभिषेक किया।


 

उसके पश्चात बैठ कर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा काशी विश्वनाथ कारीडोर के लोकार्पण का लाइव प्रसारण देखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार प्रगति पर रहा है। 



मोदी जी के नेतृत्व में काशी फिर से अपने पुराने गौरव को प्राप्त करने जा रहा है। इस दौरान उन्होंने काशी के पुराने इतिहास के बारे में लोगों को जानकारी दी।काशी विश्वनाथ कारीडोर के लोकार्पण का सीधा प्रसारण देश के सभी बड़े देवालयों में किया गया है।



इस मौके पर जनसंपर्क अधिकारी वेद प्रकाश दूवे, जनार्दन तिवारी,नगर अध्यक्ष चन्दन श्रीवास्तव,मंडल अध्यक्ष पिंकू सिंह, अनूप सिंह, विनोद तिवारी, टोनी सिंह, कीर्तिवर्धन पांडे भाजपा पिछड़ा वर्ग के मंडल अध्यक्ष गौरव यादव, राहुल तिवारी, भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य बाबूलाल शास्त्री, संजय पांडेय कुक्कू, अनूप सिंह, राजेश तिवारी, रवि श्रीवास्तव, मंथन गुप्ता, आलोक तिवारी, अभय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे