Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़:जन विश्वास यात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

एस के शुक्ला/वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़। बेल्हा पहुंची जन विश्वास यात्रा अपने पूर्व निर्धारित समय दो बजे से प्रारंभ हो विश्वनाथगंज विधानसभा में प्रवेश की जहां पर पवन सिंह राकेश सिंह के द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।


इस मौके पर उमड़ी जनता की भारी भीड़ ने जन विश्वास यात्रा का अभिवादन किया। 


इसके उपरांत आगे बढ़ते हुए यात्रा लीलापुर, मोहनगंज पहुंची जहां मंत्री महेंद्र पांडेय ने पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति पर रथ से उतरकर माल्यार्पण कर लोगों को संबोधित किया और प्रतिभा सिंह को जन विश्वास यात्रा में आई हुई जनता प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद दिया। 


इसी के साथ यात्रा सदर विधानसभा में सुखपाल नगर मे दिनेश गुप्ता के द्वारा स्वागत किया गया।


यात्रा के बढ़ते हुए जिला कार्यालय पर आशीष श्रीवास्तव, मीरा भवन चौराहे पर पहुंचकर रोहित मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा एवं धीरज सिंह सभासद ने यात्रा का अभिवादन किया। 


यात्रा अपनी गति से सदर बाजार पहुंची जहां नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेम लता सिंह ने स्वागत किया। जन विश्वास यात्रा चिलबिला महुली होते हुए पिपरी खालसा पहुंची जहां योगेश योगी ने भीड़ के साथ यात्रा का स्वागत किया।


इसी के साथ यात्रा  आगे बढ़ते हुए मंत्री मोती सिंह क्षेत्र पट्टी विधानसभा में पहुंची जहां मंत्री के द्वारा सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया और पट्टी की जनता ने अपने मंत्री के साथ यात्रा कर भरपूर स्वागत किया। 


यात्रा पट्टी दीवानगंज, उदाईयाडीह होते हुए जामताली पहुंची जहां विधायक धीरज ओझा के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। 


लच्छीपुर बाजार में आत्म प्रकाश के द्वारा स्वागत किया गया। इसी के साथ यात्रा आगे की ओर बढ़ती रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे