Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या नगर निगम ने चार वर्षों में विकास की नई बुलन्दियों को छुआ: ऋषिकेश उपाध्याय

वासुदेव यादव 

अयोध्या। नगर निगम अयोध्या की चौथी वर्षगांठ रविवार को राम कथा पार्क अयोध्या में मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह विशिष्ट अतिथि विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और मेयर ऋषिकेश उपाध्याय रहे।

  


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि 4 साल में नगर निगम ने अपने क्षेत्र में बहुत ऐतिहासिक काम किए हैं। सभी क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। सफाई, पानी, प्रकाश निर्माण जैसी मूलभूत सुविधाएं आम जनमानस को उपलब्ध कराई गई हैं। 



विकास के नए आयाम स्थापित हुए। जबकि मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि सीमित साधनों में असीमित आवश्यकताओं की पूर्ति कराई गई है। यहां के 60 वार्डों में समुचित विकास कराया गया। सीवर अंडर ग्राउंड विद्युत तार सड़क नाली प्रकाश एवं पेयजल सहित अन्य विकास कराए गए।

  


इससे पूर्व सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान बुके भेंट कर किया गया। इस दौरान सभी दलों के पार्षदो में नीलम सिंह, पार्षद हाजी, लक्ष्मण कनौजिया, महेंद्र शुक्ला, पुजारी रमेशदास, अनुजदास, आलोक सिंह भाजपा नेता घनश्याम अग्रहरि, विनोद श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, कमलेश श्रीवास्तव, अशोका द्विवेदी, उमेश यादव आदि शामिल रहे।

 


कार्यक्रम संयोजक नगर निगम के पीआरओ आर के यादव की ओर से बहुत बेहतर ढंग से कार्यकम्र का आयोजन कराया गया। जिसकी आम जनमानस में और कार्यक्रम में शामिल सभी ने काफी प्रशंसा की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे