Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़: जायज मांगों व हक हेतु आवाज उठाना संवैधानिक अधिकार:सीएम

मांगों को लेकर एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ अनिश्चितकालीन धरने पर

एस के शुक्ला

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर सात सूत्रीय मांगो नियमिती करण ,समान कार्य समान वेतन ,वेतन विसंगति ,जॉब सुरक्षा, बीमा पॉलिसी ,रिक्त स्थान पर स्थनतारण के साथ आशा हेतु नियत मानदेय को लेकर जिला मुख्यालय पर चल रहे अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष सीएम शुक्ल ने धरना स्थल पर पहुंच कर धरना दे रहे कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।


इस मौके पर उन्होंने कहा कि अपनी जायज मांगों या हक हेतु आवाज उठाना हमारा संवैधानिक हक है।संघ की 26 जुलाई को हुई अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तर प्रदेश के साथ सहमति के बाद भी जायज मांगो को पूर्ण न कराना खेद का विषय बताते हुए कहा कि यही कारण है आज एनएचएम कर्मचारी आंदोलन को बाध्य है।



इस मौके पर  राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला संरक्षक मनोकानिका उपाध्याय ने भी विचार व्यक्त किया। बता दे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी 29 नवंबर को मिशन निदेशक के साथ हुई असफल वार्ता के बाद अपनी जायज मांगो को लेकर 30  नवंबर से अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे है।


 इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिशिर श्रीवास्तव ,महामंत्री बी बी सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश मौर्य उपाध्यक्ष अमित सिंह कोषाध्यक्ष अनिल मौर्य , अनुभव शुक्ला महेंद्र प्रताप सिंह डा नफीस सहित समस्त एनएचएम कर्मचारी उपस्थिति थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे