Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज:जय श्रीराम व भारत माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र हुआ गुंजायमान

रजनीश / ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज के सरयू तट स्थित कटरा घाट पर श्रीराम कथा महोत्सव में श्रीराम कथा केे अंतिम दिन श्रीराम व राष्ट्र गाथा का आयोजन हुआ। 


जिसमें अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक देवी हेमलता शास्त्री ने भगवान श्रीराम की भक्ति एवं राष्ट्रभक्ति को जागृत करते हुए हिंदुओं के संगठित होने पर बल दिया। 


जब कथावाचक ने कथा में योग और योगी को अपनाने की बात कही तो जमकर तालियां बजी। इस मौके पर जय श्रीराम व भारत माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान व पूरा पांडाल भगवा व तिरंगा मय हो गया। 


कथावाचक ने कहा कि भगवान श्रीराम भी किसी कार्य को करने के पहले भगवान की आराधना करते थे। 


इसलिए कोई भी काम करने के पूर्व भगवान की आराधना करना चाहिए। सारे काम भगवान पर छोड़ दो पूर्ण हो जाएगा।


अगर कोई बलवान है तो बल का प्रयोग करने के पहले उसे सोंचना चाहिए। अगर निवेदन करने से बात बने तो आग्रह करना भगवान राम से सीखो।

 जैसे समुद्र देवता से भगवान श्रीराम ने तीन दिन तक आग्रह किया। उसके बाद जब भगवान ने बाण उठाया तब समुद्र देवता प्रकट हुए।

शक्ति का सदुपयोग करना, शक्ति को संभालना चाहिये। भगवान श्रीराम शक्तिशाली थे मगर शक्ति का उपयोग नही करते थे। समय आने पर करते थे। 


देवी हेमलता ने कहा कि जब हम संगठित हो जाएं तो कोई भी कार्य असम्भव नही है।जब तक बिखरे रहोगे, संगठित नही रहोगे तबतक तोड़े जाओगे।


इस भारत वर्ष में हिन्दू संगठित नही है यह बड़ी कमी है। भगवान को लंका जाना था तो बानर सेना संगठित हुई थी। हम तो इंसान है। धर्म, परम्परा जातियों के नाम से बंटे न रहो, हमारी एक ही जाति केवल हिन्दू हैं।


भारत एक ऐसा देश है जहाँ  के लोग यहां की मिट्टी को माथे पर लगाते हैं। अगर आप हिन्दू हैं तो आपके घर पर भगवा ध्वज लहराना चाहिए। 


माथे पर तिलक हो, द्वार पर गऊ होनी चाहिए। राम नाम का प्याला होना चाहिए शराब का प्याला नहीं। मुख में राम का नाम हो गुटका व तम्बाकू नहीं। भारत की धरती ने दुनिया को जीवन जीने की सीख दी है। 


आज हम अपना गौरवशाली अतीत भूल चुके हैं। कथावाचक की विदाई गीत पर श्रद्धालुओं की आंखें भर आईं। भगवान राम व रामजन्म भूमि निर्माण गीत संगीत पर लोग जमकर थिरके। हेमलता ने कहा हर माता अपने पुत्रों को संस्कार, आहार, विचार देकर लवकुश बनाये यही श्रीराम व राष्ट्रभक्ति है। 


मोक्ष के दो ही तरीका है अष्टांग योग धारण करके अपने परमात्मा को ध्यान करे। या पूरी तरह से भारत माता के प्रति समर्पित हो जाय तो उसे परमधाम मिलता है। उन्होंने हिन्दू एकता पर बल दिया। कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी। 


इसके अलावा शनिवार को आयोजित भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। सीओ मुन्ना उपाध्याय, रामजीलाल मोदनवाल, अमित सिंघानिया, मोहित पांडेय, अरुण कुमार वैश्य, अनोखेलाल, उमेश मिश्रा, नेहा सिंह, धर्मेंद्र सिंह अशोक सिंघानिया, डॉ.जेपी राव, सन्तोष जायसवाल, मुकेश सोनी, महेश गुप्ता, समीर गुप्ता, विवेक सिंह जिला पंचायत सदस्य, पराग दत्त गुप्ता, शिवकुमार बाथम, पप्पू रस्तोगी, राजू रस्तोगी, चन्द्रशेखर गोस्वामी,  सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे