Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:"लड़की हूं लड़ सकती हूं" "शक्ति यात्रा" का हुआ आयोजन

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़। राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर रविवार को प्रतापगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र के सड़वा चण्डिका विकास खण्ड के उसरी ग्रामसभा के पंचायत भवन से जगेशरगंज बाजार तक "लड़की हूं लड़ सकती हूं" "शक्ति यात्रा" का आयोजन कांग्रेस नेत्री श्रीमती पम्मी सिंह के नेतृत्व में किया गया। 


शक्ति यात्रा में महिलाएं पम्मी सिंह के अगुवाई में "लड़की हूँ, लड़ सकती हूं" के प्लेकार्ड लेकर पदयात्रा की और प्रियंका गांधी के "प्रतिज्ञा पत्र" को आमजन तक पहुंचाने का काम किया।उसके उपरांत एक बैठक उसरी ग्रामसभा के पंचायत भवन में संपन्न हुई। 


बैठक की  अध्यक्षता उसरी ग्रामसभा के प्रधान रमेश शुक्ल एवं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रभारी प्रतापगढ़ रणजीत सिंह सलूजा एवं छत्तीसगढ़ से आए 248 प्रतापगढ़ विधानसभा कोऑर्डिनेटर राजेंद्र शुक्ला रहे। 


अतिथियों के प्रति आभार वरिष्ठ कांग्रेस नेता फतेह बहादुर सिंह ने व्यक्त किया। इस मौके पर डां.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वादा किया है,उसे पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं होगी। 


यात्रा में मुख्य रूप से सुमन मिश्रा, धनपत्ति, सुनीता, माधुरी गौतम, विमला देवी, उषा पाल, सोना देवी, देव मती, उर्मिला, गीता देवी, प्रिया गौतम, नीलम, अनीता देवी, सुमित्रा देवी, मनीषा, बबीता, सुशीला पाल, इरावती, कंचन देवी, शारदा देवी, सुनीता देवी, शिव दुलारी देवी, आशा वर्मा, सरोजा वर्मा आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे