Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar तिरंगा यात्रा में शामिल हुए अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चौधरी औरंगजेब



आलोक कुमार बर्नवाल
संतकबीरनगर: भाजपा द्वारा इस बार 75वें स्वतंत्रता दिवस को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। 


आज इसी के निम्मित मेंहदावल कुबेरनाथ मंदिर से संघ व भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसमें अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चौधरी औरंगजेब भी अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा में सहभाग किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जिस तरह से यह कहा गया कि सबका साथ सबका विकास आज प्रधानमंत्री मोदी अपने इन्ही बातों को लेकर चल रहे और सभी समाज को एक साथ एक सूत्र में बांधने का कार्य कर रहे हैं। 


देश मे इस बार आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसमे 75वीं स्वतंत्रता दिवस के साथ ही चौरीचौरा कांड के शताब्दी वर्ष व सन 1971 के 50वीं वर्षगांठ को लेकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।


 जिसमे हर भारतवासी पूरी तन्मयता से खुशी मना रहा है। इस तरह से अनेको बातो को अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने तिरंगा यात्रा के दौरान कहा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे