Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज: दोनो विधानसभा में चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क, महिला-पुरुष के साथ 36 थर्ड जेंडर भी करेंगे मतदान:एसडीएम

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज तहसील की दो विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। 


सभी विन्दुओं को गम्भीरता से लेते हुये उस पर विचार किया जा रहा है। यह जानकारी उपजिलानिर्वाचन अधिकारी हीरालाल ने दी है। 


उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज की कुल आबादी 5,48,609 है। जिसमे 2,88,134 पुरुष व 260475 महिला हैं। 


उन्होंने बताया कि मौजूदा समय मे 1000 पुरुषों के सापेक्ष 870.88 महिलाये है। उन्होंने बताया कि मतदाताओ की  कुल संख्या 329119 है। 


जिसमे 175905 पुरुष, 153193 महिला व 21 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। इसी तरह विधानसभा कटरा बाजार की कुल आबादी 6,75,173 है। जिसमे 3,48,742 पुरुष व 326431 महिला हैं। 


इसके अनुसार 1000 पुरुषों के सापेक्ष 871.25 महिलाये है। यहां मतदाताओ की कुल संख्या 386445 है। जिसमे 206509 पुरुष, 179921 महिला व 15 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। 


जिन्हें विधानसभा चुनाव में मतदान करने का पूरा अधिकार है। उन्होंने बताया कुल आबादी के सापेक्ष मतदाताओं की संख्या 60 प्रतिशत होनी चाहिये। 


मगर इससे पूर्व विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज में कुल आबादी के सापेक्ष मतदाताओं की संख्या 54 प्रतिशत थी जिसे बढ़ाकर 59.99 प्रतिशत किया जा चुका है। 


वहीं विधानसभा क्षेत्र कटरा बाजार में कुल आबादी के सापेक्ष मतदाताओं की संख्या 56 प्रतिशत थी जिसे बढाकर 57.24 प्रतिशत किया जा चुका है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे