Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तरबगंज:प्रधान प्रतिनिधि एवं समाजसेवी ने मृत मृग-शावक का किया अंतिम संस्कार

गोण्डा। जिले के तरबगंज क्षेत्र में कुत्तों के हमले से घायल हुए मृग शावक की सोमवार की देर सायं मृत्यु हो जाने पर समाजसेवी प्रधान प्रतिनिधि ने मंगलवार को कफन मंगवा कर उसका अंतिम संस्कार किया।                                                                                           


 प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना थाना तरबगंज के अन्तर्गत ग्राम पंचायत खजुरी की है,जहां सोमवार को पूर्वाहन सरसों के खेत में घूम रहे एक हिरन प्रजाति के शावक पर अचानक कुत्तों ने हमला कर दिया। 


जिससे जान बचाने के लिए घायल हिरण का बच्चा बस्ती की ओर भागा और गांव के बाहर बाबू सिंह की दुकान के सामने आकर गिर गया। उसे देखने के लिए गांव के काफी ग्रामीण एकत्रित हुए। इसी दौरान गांव के प्रधान प्रतिनिधि व समाजसेवी राकेश कुमार पाण्डेय ने अपने कार से बाहर जाते समय घायल मृग शावक को देखकर उन्होंने जिला प्रभागीय वनाधिकारी को फोन किया लेकिन उनका फोन नहीं उठा। 



फिर सूचना पर पहुंची डायल 122 के पुलिस कर्मियों ने वन विभाग का कार्य बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया। स्थानीय स्तर पर उपचार के बावजूद देर शाम घायल मृग शावक की मौत हो गई। 


जिस पर प्रधान प्रतिनिधि श्री पाण्डेय द्वारा बाजार से कफन मंगवा कर उसका विधिपूर्वक अंतिम संस्कार किया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे