Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चारभुजाधाम श्रीपंच तेरह भाई त्यागी आश्रम अयोध्या में महंतो का भंडारा हुवा आयोजित

वासुदेव यादव 

अयोध्या। देश के सुप्रसिद्ध कथाकार व  धार्मिक विद्वान महंत अयोध्यादास शास्त्री शिष्य प्रहलाददास के पावन सानिध्य में रामघाट चौराहा निकट चार भुजाधाम श्रीपंच तेरह भाई त्यागी आश्रम पर शुक्रवार को रामार्चा पूजन का विराट आयोजन किया गया। 


कार्यक्रम के यजमान प्रकाश कुमार, सुखी देवी, मुकेश, विक्रम व वैष्णव राजस्थान प्रांत जिला राजकोट के सपरिवार शामिल रहे।

  

 यहां पर रामाचा पूजन बहुत ही विधि विधान पूर्वक वैदिक मंत्र उच्चारण के मध्य संपन्न हुआ। इसके बाद पूजन अर्चन विशेष महाआरती के साथ ही प्रसाद वितरण किया गया। 


यहां पर दोपहर अयोध्या के संत- महंत को भंडारा प्रसाद पवाकर सभी को एक कंबल और दक्षिणा भेंट करके सभी का स्वागत सम्मान किया गया।

  

इस दौरान सुप्रसिद्ध कथाकार स्वामी अयोध्यादास शास्त्री ने कहा कि अयोध्या भगवान श्रीराम की पावन जन्मभूमि है। अयोध्या के कण-कण में भगवान राम है। अयोध्या में दान और पुण्य करने से सभी मनोरथ की कामना पूर्ण होती है। 


धार्मिक नगरी में दान और पुण्य करने से यश और कीर्ति की वृद्धि होती है और अयोध्या जैसे पवित्र पावन धाम में आकर रामर्चा पूजन करना साधु संतों को भोजन पवाना अंग वस्त्र दान करना भोजन प्रसाद कराना बहुत ही पुण्य का काम है, जो भी भक्त शिष्य ऐसा परमार्थ और पुण्य का काम करता है उसे बहुत ही पूण्य की प्राप्ति होती है। 


इस भंडारे में महंत रामदास जी, महाराज विनोद दास जी, बाबा आनंद दास जी व संत दास जी सहित अनेकानेक संत महंत शामिल रहे और सभी का स्वागत सम्मान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे