Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा....सावधान..... कोरोना की बढ़ रही संख्या, साढे चार सौ के हुई पार

24 घंटे में बढ़े 79 मरीज कुल 459 मरीजों में हुई कोरोना की पुष्टि

आर के गिरी

गोण्डा एक बार फिर जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 


बीते 24 घंटों में 79 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसमें कई अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधि शामिल हैं। 


जनपद में लगातार बढ़ रहे कोरोना के रफ्तार से यह संख्या हुई साढे चार सौ के  पार पहुंच गई है।


शनिवार शाम आई रिपोर्ट में अब तक कुल 459  मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 


बीते कल आई रिपोर्ट में  मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसमें 24 घंटे में 79 नए मरीज बढ़ने से यह संख्या 459 हो गई है। 


लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या से एक बार जिले में फिर से हड़कंप मच गया है। जिसमें 34 मरीज डिस्चार्ज होकर अपने घर जा चुके हैं। 


जबकि एक मरीज की मौत हो गई है। प्रशासन द्वारा अधिकांश मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। 


शनिवार को 1844 मरीजों के सैंपल लिए गए थे। जिसमें सभी की रिपोर्ट आने के बाद 79 पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्टों के मुताबिक वर्तमान में संक्रमण  0.22 प्रतिशत है।  जबकि रिकवरी दर 6.90 प्रतिशत है।


कई अधिकारियों के साथ भाजपा विधायक कर्नलगंज हुए पॉजिटिव


 जिले में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार बहुत तेजी से बढ़ रही है। 


जनपद के कई आला अधिकारियों समेत विकास भवन व सूचना विभाग के कर्मचारी के साथ-साथ एक विधायक की भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। जिससे जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। 


प्रशासन द्वारा पंचायत स्तर पर बनी निगरानी समितियों को सक्रिय करने के साथ-साथ नगर पालिका व ग्राम पंचायतों में सैनिटाइजर छिड़काव के निर्देश दिए गए हैं।


 हालांकि 15 से 18 आयु वर्ग के टीकाकरण अभियान में पूरे प्रदेश में गोंडा पहले स्थान पर रहा। उन्होंने ग्राम पंचायतों में निगरानी समितियों को सक्रिय करने के साथ-साथ सेनीटाइजर का छिड़काव करने तथा लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। 



प्रशासन द्वारा लगातार लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही है।  सीएमओ  ने बताया कि मरीजों की संख्या बढ़ रही है। 


फिर भी लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। हमें कोरोना से डरना नहीं है। बल्कि उसका डटकर मुकाबला करना है। 


कहा कि हम गाइडलाइन का अनुपालन कर ही इससे मुकाबला कर सकते हैं। सीएमओ ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वह जब भी अपने घरों के बाहर निकले तो मॉस्क जरूर लगाएं बार-बार अपने हाथों को धो लें तथा दो गज दूरी का पालन करें।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे