Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज के आदि शक्ति भवानी माता मंदिर घंटाघर पर किया ध्वजारोहण

रजनीश / ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। गणतंत्र दिवस के अवसर नगर के चौक घण्टाघर स्थित मां भवानी धर्मरक्षा सेतु और आदि शक्ति भवानी माता मंदिर घंटाघर पर ध्वजारोहण किया गया। 


गणतंत्र दिवस के मौके पर नगर के मुख्य संगठन धर्म रक्षा सेतु और भवानी चौक घंटाघर मंदिर के कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे के साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रह्मा कुमारीज ईश्वरी विश्वविद्यालय बहन सुनीता बहन ने ध्वजारोहण किया। 


तत्पश्चात सभी ने राष्ट्रगान गाया। वहीं नगर के कई संभावित लोगों ने अपने विचार प्रकट किए जोगिंदर सिंह जानी और कन्हैया लाल वर्मा ने मुख्य रूप से देश की उपलब्धियां गिनाते हुए देश की स्वतंत्रता व लोकतांत्रिक व्यवस्था का वर्णन किया। 


इस मौके पर धर्म रक्षा हेतु के संगठन प्रमुख आयुष सोनी और विशाल कौशल में कार्यक्रम में पहुंचने वाले सभी अतिथियों का बैच लगाकर सम्मान किया।


 

इस मौके पर नगर के कई अशोक शुक्ला, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, रितेश गुप्ता और नगर के कई समाजसेवी अशोक सिंघानिया, ओपी तिवारी सहित धर्म रक्षा के लिए सागर सोनी, तनिष्क चौरसिया, वैभव सोनी, मनीष सोनी, अमित कौशल, प्रिंस सोनी, अर्जुन सोनी, जतिन सोनी सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे