Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अयोध्या:महर्षि महेश योगी की जयंती धूमधाम से मनाई गई

वासुदेव यादव 

अयोध्या। श्री राम जानकी बाघी मंदिर अयोध्या के व्यवस्थापक समाजसेवी विकास श्रीवास्तव के सानिध्य में आज बड़े हर्षोल्लास के साथ महर्षि महेश योगी की जयंती मनाई गई। 

 

इस दौरान समाजसेवी विकास श्रीवास्तव ने कहा कि अयोध्या के विकास में महर्षि महेश योगी का नाम अजर और अमर है। उन्होंने वैदिक छात्रों के लिए जहां महर्षि विद्यापीठ की स्थापना की, तो वही बाघी मंदिर की भी स्थापना की थी। 


साकेत वासी महर्षि महेश योगी का उद्देश्य अयोध्या को विकास के साथ ही धार्मिक और शैक्षिक रूप से संपन्न बनाना रहा।

 

 हम सभी उनके मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं। इस मौके पर हनुमानगढ़ी के महंत धर्मदास ने कहा कि महर्षि महेश योगी अद्वतीय संत रहे। 


उनकी महिमा अनंत रही है। उन्होंने अयोध्या को धार्मिक व शैक्षिक रूप से संपन्न किया। इस दौरान विराट भंडारे का आयोजन हुआ। 


जिसमें संत महंत  भक्तगण और गृहस्थों ने भोजन प्रसाद कर अपना जीवन धन्य किए।

  

कार्यक्रम में छोटे मिश्रा, श्री चंद यादव, महंत अशोकदास, पुजारी छविराम दास, दीपू गुप्ता, महंत सीताराम दास त्यागी, महंत भरतदास, संतदास सहित अन्य लोग शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे