Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज में भाजपा महिला मोर्चा की विधानसभा कार्यशाला का हुआ आयोजन

श्याम त्रिपाठी

नवाबगंज (गोंडा) भाजपा महिला मोर्चा की विधानसभा कार्यशाला का आयोजन हुआ।


कस्बे के नगर पालिका मैरिज हाल में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की मनकापुर विधानसभा की कार्यशाला का आयोजन किया गया!


 इस कार्यशाला में गुजरात से आई विस्तारकों की टीम द्वारा महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पार्टी से जोड़ने के लिए जोर दिया गया! कार्यशाला में मौजूद महिलाओं को संबोधित करते महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बीना राय ने कहा कि सिर्फ भाजपा ही महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा दे सकती है


केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का पुरजोर प्रयास कर रही हैं


गुजरात से आए विस्तारक दिग्विजय सिंह गोहिल ने संगठन में बूथ स्तर तक ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी के लिए दिशानिर्देश दिए!


इस कार्यशाला में भरत भाई मेयर, विधानसभा विस्तारक अभय सिंह, जिला उपाध्यक्ष अंजू सिंह खरवार, जिला महामंत्री नीलम मिश्रा सहित महिला मोर्चा की तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं!

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे