Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़:परिवारवाद को नहीं,विकास को बढ़ावा देती है भाजपा : सुब्रत पाठक

भाजपा युवा मोर्चा का आयोजित हुआ सम्मेलन

वेद व्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़। हमारी पार्टी ने देश की धरोहर को सजाने और बनाने का काम किया है,जबकि समाजवादी पार्टी देश में अराजकता फैलाने और अपने परिवार-खानदान को बनाने का काम किया है। 


उक्त बातें  एक मैरेज हाल में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा के  सम्मेलन को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महांमत्री  व कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक ने कही। उन्होंने कहा देश व प्रदेश में शासन कर रही भाजपा सरकार परिवारवाद और भाई-भतीजावाद को बढ़ावा नहीं देती। 


भाजपा पूरा जोर विकास पर देती है, जिसका जीता जागता उदाहरण बेल्हा प्रतापगढ़ है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार सिर्फ जनता के हित और विकास को ध्यान में रखकर काम करती आ रही है। 


सांसद ने कहा कि सपा के शासन मे पूरे प्रदेश में फैले गुंडाराज, माफियाओं और दंगाईयों पर लगाम लगाने का काम योगी सरकार ने किया है।


कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार में सभी वर्ग के लोग खुश हैं।


कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह जी ने किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ल,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गौरव वत्स,क्षेत्रीय मंत्री सत्यम हिन्दू,रानीगंज विधायक धीरज ओझा, जिला महामंत्री राजेश सिंह आदि ने अपने संबोधन से युवाओ का उत्साहवर्धन किया।


कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह,सुभाष मिश्रा,शुभम सिंह,महामंत्री सुजीत पाण्डेय,नितेश श्रीवास्तव, जिला मंत्री अर्पित तिवारी कुमुद त्रिपाठी,सुनील सरोज, गिरीश पाण्डेय गोलू,शैलेश मिश्रा,सर्वेश्वर उपाध्याय,रोहित सन्याशी,मण्डल अध्यक्ष विपुल शुक्ल,सुमित पाण्डेय,रोहित सिंह, विजय मौर्या,सिद्धांत तिवारी,हरि शंकर दुबे,पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी सहित जिला पदाधिकारी व  मण्डल अध्यक्षो ने युवाओ की भारी संख्या के साथ प्रतिभाग किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे