Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:कलियुगी पुत्र ने सौतेली मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट

बी पी त्रिपाठी

गोण्डा। जनपद के थाना कटराबाजार अन्तर्गत गुरुवार को एक बेटे ने नशे की हालत में सौतेली मां को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया।                                                                          

मामला कटरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रंजीतपुर के मजरा सिसई जोगा का है। जहां प्राप्त जानकारी के अनुसार मामूली विवाद को लेकर एक युवक ने अपनी सौतेली माँ की पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिससे घायल अवस्था में महिला क़ो आनन-फानन में जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


मामले में क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय ने बताया शिवाकांत पुत्र स्वामी प्रसाद उम्र 25 वर्ष ने नशे की हालत में अपनी सौतेली मां की पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। 


जिससे आनन फानन में उसे जिला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


मामले में विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। वहीं आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर बताया जाता है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे