Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अखिलेश यादव-सौम्या पाण्डेय की कानाफूसी का राजफाश!

गौरा विधानसभा से संभावित प्रत्याशी सौम्या पाण्डेय के सपने में आए श्रीराम

ए. आर. उस्मानी

गोण्डा। सपा नेत्री व गौरा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी की प्रबल दावेदार सौम्या पांडेय के सपने में प्रभु श्रीराम आए और उन्होंने जो कुछ भी कहा उसे सौम्या ने सिर्फ अखिलेश यादव के कान में बताया।

     


शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गोण्डा में थे। नेताओं के स्वागत के दौरान गौरा विधानसभा से संभावित प्रत्याशी सौम्या पाण्डेय ने अखिलेश को बुके देकर स्वागत किया और उनके कान में कुछ कहा। यह तस्वीर कैमरों में कैद होते ही राजनीतिक हल्कों में तरह-तरह की चर्चाएं गर्म हो गयीं। 


बाद में राजनीतिक चर्चाओं पर विराम लगाते हुए सौम्या पाण्डेय ने सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव से कानाफूसी का राजफाश किया।



 उन्होंने बताया कि वह श्रीराम की नगरी में जन्मी ब्राह्मण की बेटी हैं। आज अखिलेश जी से मिलकर उनको बताया कि कल मेरे सपने में श्रीराम जी आये और बोले कि आज अखिलेश आ रहे हैं। जाओ, उनसे मिलकर बताओ कि वह 2022 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनकर आ रहे हैं। भाजपा जैसी घमंडी सरकार मेरे (श्रीराम) नाम पर वोट मांग कर जनता को गुमराह कर रही है। निश्चित ही इनका सफाया होना है।



सपने के माध्य्म से हमको बताये कि तुम ही एकमात्र मेरी बातों को बता सकती हो। सौम्या ने बताया कि इस पर मैंने बोला कि प्रभु हज़ारों की भीड़ में कैसे उन तक पहुंच पाऊंगी। तब वह बोले कि इसकी चिंता मत करो। मेरा आशीर्वाद है। मंच तक पहुंच जाओगी और मेरा संदेश कहने में सफल होगी।

    


सौम्या ने बताया कि शुक्रवार को प्रभु श्रीराम जी का वाकई चमत्कार हो गया और मैंने यह संदेश अखिलेश यादव को उनके कान में बताया। इस पर अखिलेश जी खुश हो गए और उन्होंने पुनः एक ब्राह्मण की बेटी को सम्मान देकर साबित कर दिया कि अगर महिलाओं, ब्राह्मणों का मान-सम्मान कहीं है तो वह समाजवादी पार्टी में ही है। मैंने गुलदस्ता देकर अखिलेश जी को अपनी बात बताई और उन्होंने आशीर्वाद दिया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे