Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा:महिला ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

ए. आर. उस्मानी

गोण्डा। रविवार की देर रात्रि में कहोबा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत कुन्दरखी ग्राम सभा के मुरावन पुरवा निवासिनी 32 वर्षीय महिला क्रांति ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

   

मृतक महिला के पति गौरीशंकर यादव ने बताया कि जब रात्रि में ड्यूटी कर के वह बजाज चीनी मिल कुंदरखी से घर वापस लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। 


इस पर उसने फोन मिलाया, लेकिन फोन नहीं उठा, तो वह खिड़की से झांक कर अंदर देखा। उसकी पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। 


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। 

   

इस सम्बन्ध में मोतीगंज थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि कुन्दरखी के मुरावन पुरवा में अज्ञात कारणों से एक महिला की मौत हो गई है। 


जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे