Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़:ब्राम्हण समाज को भी मिलेगा शिक्षा में आरक्षण

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़।ब्राह्मण समाज को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) से जुड़ने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार शुक्ला ने किया आवाहन प्रतापगढ़ के सिटी पैलेस में प्रेस कांफ्रेंस किया। 


आयोजित कार्यक्रम में कहा कि यू पी में पार्टी ब्राह्मण समाज को साथ लेकर चुनाव लड़ेगी और भाजपा के साथ गठबंधन करेगी। 


ब्राह्मण समाज ने भी एक स्वर में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) को समर्थन देने की घोषणा की है। परमार्थ ट्रस्ट व ब्राह्मण एकता मंच चैरिटी के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन सिटी पैलेस में किया गया। 


बुधवार की दोपहर में पार्टी के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार शुक्ला ने कहा कि मैं ग्राम पूरे भैया इसी जिले का निवासी हूँ, कहा कि ब्राह्मणों की संख्या कहीं ज्यादा है बावजूद इसके अब तक उनके विकास, उन्नयन, रोजगार , न्याय के लिए कुछ भी नही हुआ है। 


इस कारण अब ब्राम्हण अपने अस्तित्व की लड़ाई का शंखनाद ब्राह्मण सम्मेलन के माध्यम से कर रहा है कार्यक्रम के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने यह भी कहा कि ब्राह्मणों को न्याय रोजगार विकास आदि मुद्दों पर भरोसा दिलाया और कहा कि पार्टी चुनाव में ब्राह्मण समाज को साथ लेकर चुनाव लड़ेगी पार्टी चुनाव में ब्राह्मणों को समुचित प्रतिनिधित्व देने के लिए योजना तैयार कर रही है ।


जिसमें बड़ी संख्या में ब्राम्हण वर्ग के उम्मीदवारों को टिकट देगी इसके लिए अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभाव रखने वाले ब्राह्मण नेताओं से पार्टी के लोग लगातार चर्चा कर एक आम राय बना रहे हैं और पार्टी ब्राह्मणों को शिक्षा में आरक्षण दिलाने के लिए संकल्प वध है पार्टी प्रदेश भर के ब्राह्मणों के लिए काम करेगी पार्टी ने ब्राह्मण केवल एक वोटर नहीं बल्कि एक इंसान है और उससे भी समाज के हर वर्ग की तरह सारी सुख सुविधाएं मिलना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे