Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:जनसत्ता दल के जिला उपाध्यक्ष बने विवेक सिंह

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं बाबागंज  विधायक विनोद सरोज की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष रामअचल वर्मा ने मान्धाता ब्लॉक के भदोही गांव निवासी विवेक सिंह को जनसत्ता दल का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। 


मनोनयन होने पर एमएलसी प्रतिनिधि अनिल प्रताप सिंह लाल साहब, जिला महासचिव राज कुमार सिंह, जिला सचिव संतोष द्विवेदी,मुक्कू ओझा, नरेंद्र सिंह मुन्ना, दिनेश तिवारी,रोहित भट्ट आदि ने विवेक सिंह को पार्टी के जिला  कार्यकारिणी में शामिल होने पर बधाई दी है। 


उधर भदोही गांव में लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई दी। 


इस दौरान आकाश सिंह, समाजसेवी अजीत कुमार सिंह, एडवोकेट चमन सिंह, विदित सिंह छोटू, सावन सिंह आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे