Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा:नरसिंह पाण्डेय सफाई कर्मचारी संघ के मंडलाध्यक्ष निर्वाचित

आनंद सिंह महामंत्री व सचिंद्र मोहन श्रीवास्तव निर्विरोध चुने गए वरिष्ठ उपाध्यक्ष

ए. आर. उस्मानी

गोण्डा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ देवीपाटन मंडल के चुनाव में निर्वाचन अधिकारी मंसाराम चौधरी बस्ती जिला महामंत्री द्वारा 3 पदों पर चुनाव कराया गया, जिसमें मंडल अध्यक्ष पद पर नरसिंह नारायण पांडेय को निर्विरोध चुना गया।


    मंडल महामंत्री के पद पर बहराइच जनपद के आनंद कुमार सिंह तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर गोंडा जनपद के सचिंद्र मोहन श्रीवास्तव को निर्विरोध मंडल चुना गया। 


इस मौके पर प्रदेश आईटी सेल प्रभारी अमीर अहमद, जिलाध्यक्ष गोण्डा राघवेंद्र तिवारी, जिला महामंत्री शिवराम शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष नींबू लाल गौतम, बहराइच जिलाध्यक्ष गोपाल शरण सिंह, बहराइच जिला महामंत्री तरुण मिश्रा, बहराइच कोषाध्यक्ष राममिलन, जिलाध्यक्ष बलरामपुर शिवकरण वर्मा, बलरामपुर जिला महामंत्री इसकाम हुसैन, बलरामपुर कोषाध्यक्ष रामकुमार, जिलाध्यक्ष श्रावस्ती पहलाद गौतम, प्रभारी गोण्डा फौजदार गौतम, रमेश शुक्ला, जबीउल्लाह सिद्दीकी, जुबेर अहमद, भानु सिंह, राजकुमार, जीवन लाल ओझा सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे