Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR:पायनियर पब्लिक स्कूल में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री का स्मृति दिवस

 अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज परिसर में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री का स्मृति दिवस मनाया गया । 

           जानकारी के अनुसार 11 जनवरी को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज, बलरामपुर में ‘‘स्व0 श्री लाल बहादुर शास्त्री स्मृति दिवस‘‘ मनाया गया। 


सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी एवं कोषाध्यक्षा मीता तिवारी नें स्व0 श्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यापर्ण करके द्धीप प्रज्जवलित किया। 


तत्पश्चात् बच्चों को बताया कि लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 मुगलसराय वाराणसी मे हुआ था। देहावसान 11 जनवरी 1966 ताशकन्द में हुआ था। 


लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे। वह 9 जून 1964 से 11 जनवरी 1966 को अपनी मृत्यु तक लगभग अठारह महीने भारत के प्रधानमंत्री बने रहे। इस प्रमुख पद पर उनका कार्यकाल अद्धितीय एवं सराहनीय रहा। शास्त्री जी नें काशी विद्यापीठ से शास्त्री की उपाधि प्राप्त की। 


भारत की स्वतन्त्रता के पश्चात शास्त्री जी को उत्तर प्रदेश के संसदीय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। गोविंद बल्लभ पंत के मन्त्रिमंडल मे इन्हें पुलिस एवं परिवहन मन्त्रालय सौंपा गया। 


परिवहन मन्त्री के कार्यकाल में उन्होंने प्रथम बार महिला संवाहकों (कण्डक्टर्स) की नियुक्ति की थी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अयूब खान के साथ युद्ध विराम पर हस्ताक्षर करने के कुछ घंटे बाद ही भारत देश के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का निधन हो गया। 


11 जनवरी 1966 की रात देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री की देहावसान हो गया। शास्त्री जी को उनकी सादगी, देशभक्ति और ईमानदारी के लिए आज भी पूरा भारत श्रद्धापूर्वक याद करता है। 


उन्हें मरणोपरान्त वर्ष 1966 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। ‘‘ स्व0 लाल बहादुर शास्त्री स्मृति दिवस‘‘ इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये गये। प्रतियोगिताओं में भाषण प्रतियोगिता, कला एवं पोस्टर प्रतियोगिता तथा फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 


भाषण प्रतियोगिता के अर्न्तगत आयुशी श्रीवास्तव, निखिल त्रिपाठी, श्रृयांश मिश्रा, ताउत प्रवीन, अंशिका यादव एवं आदित्य गुप्ता नें अपना-अपना विचार प्रस्तुत किया। 


इसी क्रम में कला एवं पोस्टर प्रतियोगिता के अन्तर्गत जान्हवी शुक्ला, अरबिया रहमानी, साक्ष्ी त्रिपाठी, जान्हवी राय तथा ताउत प्रवीन नें अपनें कला का प्रदर्शन किया। 


तत्पश्चात् फैन्सी ड्रेस के अन्तर्गत सिद्धार्थ त्रिपाठी नें जय जवान जय किसान का नारा लगाते हुए एंव तिरंगा को फहराते हुए एक मेहनती किसान का अभिनय प्रस्तुत किया। 

‘‘ स्व0 लाल बहादुर शास्त्री स्मृति दिवस‘‘ के अवसर पर विद्यालय के सह निर्देशक आकाश तिवारी, एवं अध्यक्ष डा0 पी0एन0 तिवारी, कोषाध्यक्ष मीता तिवारी, उपाध्यक्ष शैलेश तिवारी, उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, शिखा पाण्डेय अध्यापकगण राघवेन्द्र त्रिपाठी (एक्टीविटी इंचार्ज), अशोक कुमार शुक्ला, ए0के0 तिवारी, टी0एन0 शुक्ल, मेराज अहमद, पूनम चौहान, राजमणि, लता श्रीवास्तव, किरन मिश्रा, नीलम श्रीवास्तव, नेहा श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, विश्वनाथ तिवारी, अखिलेश शुक्ला, कपिल निषाद, विश्वनाथ तिवारी, आकृष्ट शुक्ला, डी0डी0 पाण्डेय, शालिनी शुक्ला, तौफीक अहमद, दुर्गा प्रसाद यादव, आशुतोष मिश्रा, अशोक चौहान (पी0टी0आई0) वली आलम, राजीव श्रीवास्तव एवं मनोज शुक्ला आदि उपस्थित रहे । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे