Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR:मकर संक्रांति पर्व पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित


अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में शुक्रवार को मकर संक्रांति पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । 


बच्चों को मकर संक्रांति पर्व तथा उसके महत्व के विषय में भी जानकारी दी गई ।



जानकारी के अनुसार 14 जनवरी को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज में ‘‘मकर संक्रान्ति‘‘ का त्योहार मनाया गया। 


मकर संक्रान्ति के अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी नें बच्चों को बताया कि मकर संक्रान्ति भारत का प्रमुख पर्व है। 


मकर संक्रान्ति पूरे भारत और नेपाल में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है। पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर आता है तभी इस पर्व को मनाया जाता है। 


मकर संक्रान्ति के अवसरपर गंगास्नान एवं गंगातट पर दान करने को अत्यन्त शुभदायक माना गया है। इस पर्व पर तीर्थराज प्रयाग एवं गंगासागर में स्नान को महास्नान की संज्ञा दी गयी है। 


इस दिन जप, तप, दान, स्नान, श्राद्ध, तर्पण आदि धार्मिक क्रियाकलापों का विशेष महत्व है। इस दिन खिचड़ी का भोग लगाया जाता है। गुड-तिल, रेवड़ी, गजक का प्रसाद बाँटा जाता है। 


इस त्योहार का सम्बन्ध प्रकृति, ऋतु परिवर्तन और कृषि से है। ये तीनों चीजें ही जीवन का आधार है। प्रकृति के कारक के तौर पर इस पर्व में सूर्यदेव को पूजा जाता है, जिन्हे शास्त्रों में भौतिक एवं अभौतिक तत्वों की आत्मा कहा गया है। 


इन्हीं की स्थिति के अनुसार ऋतु परिवर्तन होता है और धरती अनाज उत्पन्न करती है, जिससे जीव समुदाय का भरण-पोषण होता है। यह एक अति महत्वपूर्व धार्मिक कृत्य एवं उत्सव है। 


‘‘मकर संक्रान्ति‘‘ त्योहार के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें कला एवं पोस्टर तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कला एवं पोस्टर प्रतियोगिता के अर्न्तगत जूनियर गु्रप से अंश खण्डेलवाल, एंजल सिंह, निखशा कुमार, कार्तिक सैनी, आराध्या खण्डेलवाल, काव्या श्रीवास्तव, अभिराज पाण्डेय, वेदांसी अवस्थी, आशुतोष मिश्रा, अविरल श्रीवास्तव, श्लोक तिवारी, प्रांजल यादव, वीरा जायसवाल, प्रांजल सिंह, तान्या श्रीवास्तव, जान्हवी यादव ने अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन किया। तत्पश्चात् सांस्कृतिक कार्यक्रम में अन्तर्गत ‘सुन्दर मुडेरिया हो‘ के नामक पंजाबी गीत पर छात्राओं में ख्याति मिश्रा, नव्या मिश्रा, आराध्या पाण्डेय, नित्या मोदनवाल एवं समृद्धि त्रिपाठी ने एक सुंदर एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करके सभी दर्शकों का मन मोह लिया। 


इसी क्रम में रंगोली इत्यादि सजाकर अग्नि प्रज्जवलित किया गया तथा छात्रों नें पंतगबाजी भी की।


‘‘मकर संक्रान्ति‘‘ त्योहार के अवसर पर विद्यालय के सह निर्देशक आकाश तिवारी, एवं अध्यक्ष डा0 पी0एन0 तिवारी, कोषाध्यक्ष मीता तिवारी, उपाध्यक्ष शैलेश तिवारी, उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, शिखा पाण्डेय अध्यापकगण राघवेन्द्र त्रिपाठी (एक्टीविटी इंचार्ज), अशोक कुमार शुक्ला, ए0के0 तिवारी, टी0एन0 शुक्ल, मेराज अहमद, पूनम चौहान, राजमणि, लता श्रीवास्तव, किरन मिश्रा, नीलम श्रीवास्तव, नेहा श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, विश्वनाथ तिवारी, अखिलेश शुक्ला, कपिल निषाद, विश्वनाथ तिवारी, आकृष्ट शुक्ला, डी0डी0 पाण्डेय, शालिनी शुक्ला, तौफीक अहमद, दुर्गा प्रसाद यादव, आशुतोष मिश्रा, अशोक चौहान (पी0टी0आई0) वली आलम, राजीव श्रीवास्तव एवं मनोज शुक्ला ने उपस्थित होकर ‘‘मकर संक्रान्ति ‘‘ त्योहार मनाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे