Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar एमएलसी सनी यादव ने कुश्ती प्रतियोगिता का फीता काटकर किया उद्घाटन





समय से पढ़ाई लिखाई के साथ खेल जरूरी–जयराम पांडेय
आलोक कुमार बर्नवाल
संतकबीरनगर। आज ही नही प्राचीन समय से ही हमारे देश में खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग रहा है। चाहे वह जंग का मैदान हो या अखाड़े की भूमि एक दूसरे पर आजमाइश करना और जीत हासिल करना हमारा लक्ष्य होता है। 


खेल में हर वक़्त एक कठिन परिस्थितियों से गुजरने जैसी स्थिति बनी रहती है। हालांकि कुश्ती आज भी एक अच्छी खेल प्रतियोगिता मानी जाती है। आज यह गांव से लेकर शहरों तक मे चलन बढ गया है। 


प्राचीन समय से ही कुश्ती खेल हमारी परंपरा में शामिल है। इस खेल के माध्यम से परंपरा को जिन्दा रखने के लिये पहलवानों को प्रोत्साहन की आवश्यकता है। कुश्ती खेल में पहलवानों की खेप गांवों से ही होकर निकलती है। खेल के साथ ही मजबूत बलशाली शरीर का निर्माण होता है। 


आज हमारे देश के पहलवान पूरे विश्व में इस खेल के माध्यम से देश का नाम रौशन कर रहे है। राष्ट्रीय हो या अंतरराष्ट्रीय सभी जगह में हमारे खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है।


 इस अवसर पर कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजक को 25000 का आर्थिक सहयोग प्रदान करने की घोषणा भी किया गया है। कुश्ती के खेल के लिए उनसे जो भी बन पड़ेगा वो मेरे द्वारा किया जाएगा। 


इसके साथ ही इस खेल के लिए पूर्व में मैं जिले से लेकर राज्य तक इस खेल को बढ़ावा देने के लिए मेरे द्वारा प्रयास किया गया था। सोमवार को मेंहदावल ब्लॉक के कौवाठोर में हो रहे विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता के उद्घाटन के दौरान उपरोक्त सभी बातो को बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी सनी यादव द्वारा कहा गया। 


इस कुश्ती दंगल का आयोजन विकासखण्ड मेंहदावल के कौवाठोर ग्राम पंचायत के मैदान पर हुआ। मुख्यातिथि ने पहलवानों को जोड़ी से हाथ मिला कर दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ करवाया।


इस दौरान कार्यक्रम में आये विशिष्ट अतिथि के रूप में आये पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने कहा कि वर्तमान समय में पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। पहले के समय में कुश्ती लोग सेहत के लिये लड़ते थे। 


आज के समय मे अब यह खेल उद्योग का रूप ले लिया है। अब दंगल कुश्ती के खेल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खेला जा रहा है।पूर्व मंत्री द्वारा कुश्ती दंगल के दौरान अनेको बातो को कहा गया। इस अवसर पर सपा से पूर्व प्रत्याशी रहे जयराम पांडेय भी शामिल रहे और उनके द्वारा भी पहलवानों के जोड़ो के साथ उनका उत्साहवर्धन किया गया। उपस्थित हजारो की जनता को बताया कि वर्तमान समय में पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। पहले के समय में कुश्ती लोग सेहत के लिये लड़ते थे। 


 एक समय यह खेल ग्रामीण क्षेत्र से विलुप्त हो रहा था। लेकिन आज के दौर में अब इस खेल से आम ग्रामीण भी जुड़ रहा है। दांव पेंच के इस खेल में पलक झपकते ही जीत हार तय होता है। जिससे इस खेल से अब मनोरंजन का माध्यम बना हुआ है। इस तरह से अनेको बातो को सपा नेता जयराम पांडेय द्वारा कहा गया।



आज के दंगल में पूर्वांचल के गोरखपुर, बलिया, वाराणसी, गाजीपुर आदि के पहलवानो ने शिरकत किया और अपने दमखम और दांवपेंच दंगल में दिखाया। 


आज के दंगल में मेंहदावल के कौवाठोर निवासी शिवानन्द यादव का दंगल में विशेष जलवा रहा। उनके द्वारा हर दंगल में अविश्वसनीय विजय प्राप्त किया गया। 


आज के दंगल में आकाश, दिनेश, अजय, अरुण, मंजीत, चन्द्रमणि, ओमकेस, नवल, विकास, मुन्ना, राजमंगल आदि पहलवानो के जोरदार दंगल को आम जनता ने सराहा। 


इस कार्यक्रम का संचालन जे0पी0 यादव व शैलेश यादव द्वारा किया गया। साथ ही दंगल की अध्यक्षता प्रधान शैलेंद्र यादव द्वारा किया गया।


 इस कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी मेंहदावल जयराम पांडेय, सपा एमएलसी सनी यादव, पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बाबूराम यादव, अमरेंद्र यादव, ओमकार यादव, जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम यादव, यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चन्द्रशेखर सिंह, कौशलेंद्र यादव, ऋषिकेश जायसवाल, रियाज अहमद आदि सहित हजारो की संख्या में जनमानस उपस्थित रही।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे