Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:9 वर्षीय मासूम से छेड़छाड़, सहित गम्भीर आरोप

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। क्षेत्र के एक गांव निवासी 9 वर्षीय बालिका के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म करने का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। 


प्रकरण कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत एक गांव से जुड़ा है। यहां के निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दिया है। 


जिसमे कहा गया है कि बुधवार की शाम करीब उसकी 9 वर्षीय पुत्री गांव के पास खेत मे घास काट रही थी। 


उसी बीच एक व्यक्ति पहुंचा और उसका हाथ पकड़कर छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म करने की नियत से गन्ने के खेत में ले जाने लगा। 


बालिका के रोने चिल्लाने पर लोगों को आता देखकर वह भाग निकला। बालिका ने घर पहुंचकर अपने माता पिता से सारा हाल बताया। 


कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। कार्रवाई प्रचलित है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे