Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज: पौधशाला का प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष लखनऊ ने किया निरीक्षण

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष लखनऊ ममता शर्मा व संजीव दुबे ने सरयू नदी के किनारे ग्राम बसेहिया में संचालित नर्सरी/पौधशाला का निरीक्षण किया। 


जहां साफ सफाई के साथ मानक के अनुरूप व लक्ष्य के सापेक्ष पौध उपलब्ध मिले। उन्होंने सम्बंधित स्टॉप के साथ प्रभागीय वनाधिकारी आरके त्रिपाठी को व्यवस्था में और सुधार करने का निर्देश दिया। 


उसके बाद वह सकरौरा घाट पहुंची, जहां उन्होंने विभाग द्वारा कराये गये पौध रोपण का निरीक्षण किया। 


प्रभागीय वनाधिकारी आरके त्रिपाठी ने बताया कि 3 हेक्टेयर में वन औषधि वाटिका के रूप में इसे विकसित किया गया है। 


इसमे 1875 वन औषधि के पौध रोपित किये गये हैं। पौधों की सुरक्षा के लिये सीमेंट के पिलर लगाकर कटीले तार से तार फेंसिंग भी कराई गई है। 


साथ ही विभागीय कर्मचारियों द्वारा लगातार पौधों की देखरेख की जा रही है। वाटिका की समुचित व्यवस्था देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये उन्होंने पौधों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। 


मुख्य वन संरक्षक मध्य क्षेत्र उत्तर प्रदेश रेनू सिंह, वन संरक्षक देवीपाटन मंडल वृत्त गोंडा अनिरुद्ध पांडेय, वन दरोगा अशोक कुमार पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे