Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:ग्रीन होली मनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़ के मान्धाता ब्लॉक के दांडी स्थित संस्कार एजुकेशनल एकेडमी में पर्यावरण सेना द्वारा जलवायु परिवर्तन जागरूकता अभियान के तहत पर्यावरण होलिकोत्सव का आयोजन कर विद्यार्थियों के साथ फूलों की होली खेलकर हरित होली का संदेश दिया गया।


जलवायु परिवर्तन से धरती को बचाने,प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें अपने व्यवहारों को बदल कर प्रकृति के अनुरूप त्योहारों को मनाना होगा।


इसी कड़ी में पर्यावरण सेना हरित होली को बढ़ावा देते हुए जल एवं स्वच्छता संरक्षण हेतु जागरुक कर रही है।


इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि बिगड़ते पर्यावरण को बचाने के लिए हमें त्योहारों में भी हरित भाव लाना होगा।



होली को सुखद और प्रकृति के अनुकूल बनाने हेतु हमें रासायनिक रंगों के प्रयोग से बचना होगा।


उसके स्थान पर रंग बिरंगे फूलों से हरित होली मनाकर न सिर्फ पर्यावरण की चिंता करनी होगी बल्कि धरती पर जीवन के लिए भूजल बचाना होगा।


कॉलेज के प्रबन्धक दिवाकर पांडेय ने पर्यावरण सेना के प्रयासों की प्रशंसा करते सभी विद्यार्थियों से ग्रीन होली के रूप में फूलों की होली मनाने हेतु प्रेरित किया।


इस मौके पर अनुराग मिश्र,शंकर लाल धुरिया अजीत यादव,अखिलेश सिंह,नमन कुमार तिवारी,अरविंद कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे