रजनीश/ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। शाकाहारी बनो स्वस्थ रहो, स्वस्थ जीवन मानव के लिए जरूरी है। इन नारों के साथ बाबा जय गुरुदेव के अनुयायियों द्वारा रविवार को एक रैली निकलकर क्षेत्र वासियों को शाकाहारी बनने की अपील किया।
जय गुरुदेव धर्म विकास संस्थान उज्जैन के संत उमाकांत तिवारी के निर्देशानुसार उज्जैन से आये प्रचारक नवल किशोर पांडेय के नेतृत्व में एक विशाल रैली निकाली गई। जो परसपुर होते हुये करनैलगंज पहुँची।
जहां मुख्य मार्गो से निकलकर लोगो को शाकाहारी होने का अनुरोध किया गया। रैली में सैकड़ों 2 पहिया व चौपहिया वाहन शामिल रहे।
नगर के हनुमान गढ़ी मंदिर गाड़ी बाजार में रैली का स्वागत किया गया। जहाँ जय गुरुदेव सेवा संस्थान के अनुयायियों ने रैली का स्वागत कर लोगो को जलपान कराया तथा प्रसाद वितरण किया।
इस मौके पर तहसील अध्यक्ष डाक्टर मुन्ना लाल गुप्ता, शिव कुमार कांदु, माता प्रसाद मौर्य, सन्तोष यादव, सिद्धनाथ दुबे, लेखराज सिंह सहित तमाम अनुयायी मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ