Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:होली में रही धूम, गाजे बाजे पर थिरकते रहे लोग

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज क्षेत्र में गुरुवार रात्रि से शुक्रवार को पूरे दिन होली धूमधाम से मनाई गई।


गुरुवार की रात्रि में ढोल, नगाड़ा, मंजीरा के साथ नाच गाना, चौटाला होता रहा वहीं शुक्रवार सुबह आठ बजे से अपराह्न एक बजे तक होली का हुड़दंग चला।

लोगों ने एक दूसरे को रंगों से सराबोर किया। सड़कों पर घूम रहीं युवाओं की टोलियां आने जाने वालों को भी रंगों से सराबोर कर रही थीं।


 जगह-जगह लोग डीजे लगाकर नाचते गाते रहे। शाम पांच बजे से लोग एक-दूसरे के घर गए और अबीर लगाने के बाद एक-दूसरे को गले लगाया। 


होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही लजीज व्यंजनों और पकवानों का स्वाद लिया।


करनैलगंज में आदि शक्ति माता भवानी मंदिर चौक घंटाघर पर समाजसेवी सरदार जोगिंदर सिंह जानी की अगुवाई में ग्रामीण व नगर क्षेत्र लोगों ने सामूहिक होली खेली। होेली का उल्लास बच्चों और नौजवानों में कुछ ज्यादा ही नजर आया।


 गली कूचों में झुंड बनाए बच्चे और युवा राहगीरों को रंग लगा रहे थे। नगर के बालूगंज, कसगंरान, गुड़ाही बाजार, कैलाश बाग रोड, हुजूरपुर रोड, रेलवे स्टेशन, ब्रह्मचारी स्थान सहित विभिन्न स्थानों पर त्योहार का उत्साह देखने लायक था। 


युवा फिल्मी और गीतों के धुुनों पर डांस कर रहे थे। वहीं जगह-जगह चौताला में फागुनी गीत पर बुजुर्गों ने भी ठुमके लगाये। रंग अबीर गुलाल के साथ कपड़ा फाड़ होली भी खेली गई। 


चौक घंटाघर, छतईपुरवा रेलवे क्रासिंग आदि स्थानों पर हुड़दंगियों ने होली खेलते समय एक-दूसरे के कपड़े फाड़ दिए। होली के पर्व पर सकरौरा बड़ा शिवालय से परंपरागत रूप से राधा कृष्ण का जुलूस निकला जो नगर की प्रमुख मंदिरों से होते हुए चौक घंटाघर तक गया।


 इस बीच लोगों ने फूलों से सजेे रथ पर विराजमान राधा-कृष्ण के साथ अबीर-गुलाल और फूलों से होली खेली। रास्ते में जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया। लोगों ने राधा-कृष्ण की झांकी पर फूल बरसाए। 


इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। श्रीराम लीला कमेटी व नगर की दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने भी व्यवस्था संभाली। 


सुरक्षा में कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह, चौकी प्रभारी दिवाकर मिश्र, उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह सहित सिविल पुलिस के अलावा पीएसी के जवान भी तैनात रहे। अधिकारियों ने भी जुलूस का जायजा लिया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे