Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दुबौलिया मे अज्ञात कारण से लगी आग में चार झोपड़ी जल कर हुऐ राख

ग्रामीणों व फायर विग्रेड से मिला आग पर काबू

सुनील उपाध्याय

बस्ती।जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी उमरिया के पास किशुनपुर में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग से चार लोगों की रिहायशी झोंपड़ी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों एवं फायर विग्रेड के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। 

     


किशुनपुर गांव निवासी हरिश्चन्द्र, लालचंद, पेशकार, जाधव के रिहायशी झोंपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग पल भर में विकराल रूप धारण कर लिया। 


देखते ही देखते चार झोपड़ी जलकर राख हो गई। झोंपड़ी में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने का कारण समझ में नही है। आग कैसे लगी यह पता नही चल पा रहा है लेकिन आग से काफी नुकसान हो गया है। 

     

आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरन्त पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। 


ग्रामीणों ने आग की सूचना पुलिस व फायर बिग्रेड को दी। मौके पर फायर बिग्रेड व पुलिस के साथ पहुंचकर आग को बुझाया। तब तक काफी नुकसान हो चुका था। 


हल्का लेखपाल ने पहुंचकर छति का आंकलन कर अपनी रिपोर्ट तहसील को भेज दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे